करिश्मा कपूर का खुलासा, करीना नहीं बनेंगी दुल्हन
जहां इन दोनों चारों तरफ चर्चा है कि बॉलीवुड सुंदरी करीना कपूर अगले साल के अंत तक मियां-बीवी बन जायेंगे वहीं एक चौंकानी वाली खबर ने सबको हैरान कर दिया। करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर जो कि करीना के काफी करीब मानी जाती हैं ने कहा कि किसने ये कह दिया कि करीना शादी करने जा रही है।
करिश्मा ने कहा कि ये कुछ लोगों की ओर से फैलायी गयी बातें हैं। करीना अगले साल तक काफी बिजी है। उसे सांस लेने की फुरसुत नहीं है ऐसे में वो कहां अपना घर बसाना जा रही है। ये कुछ लोगों की ओर से फैलायी गयी बातें हैं। मैं आपको ये बात स्पष्ट कर दू कि करीना जब भी शादी करेगी तो वो सबक जरूर बतायेगी और सैफ अली खान से ही करेगी। लेकिन अभी उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
गौरतलब है कि खबर आयी थी करीना-सैफ अगले साल फरवरी में सगाई और साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। जिसके लिए करीना अभी से ही तैयारी में जुट गयी हैं। वो दिल्ली बार-बार जा रही है क्योंकि वो अपनी सास शर्मिला टैगोर के कहने पर अपनी वेडिंग ड्रेस रितु कुमार से बनवाने वाली हैं। यही नहीं उन्होंने कुकिंग क्लासेज ज्वाइन कर ली हैं ताकि वो मुगलई और नवाबी खाना बनाना सीख सकें।


Click it and Unblock the Notifications












