दीपिका के चलते करीना को याद आया अपना अस्तित्व
वजह चाहे जो भी हो लेकिन इतनी सच्चाई जरूर है कि करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण को पसंद नहीं करती है। चाहे उसकी वजह रणबीर कपूर हों या फिर फिल्में लेकिन ऐसा जरूर है कि दीपिका की बातों का असर करीना पर पड़ता है जिसकी वजह से बेबो खुश नहीं गुस्सा या दुखी जरूर हो जाती है।
पिछले 12-13 साल से हिंदी सिनेमा के लिए काम कर रही करीना को आज तक इस बात का ख्याल नहीं आया कि उनका नाम हिंदी फिल्मों की कास्टिंग में हीरो से पहले आये लेकिन उन्हें अब इस बात ख्याल आया वो भी तब.. जब दीपिका का नाम 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कास्टिंग में शाहरूख खान से पहले आता है।
जिसके बाद करीना ने इच्छा जताई है कि अब उनका नाम भी फिल्म की कास्टिंग में हीरो से पहले आये। वैसे करीना ने अपनी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के लिए यह इच्छा जतायी है जिसमें उनके हीरो इमरान खान है और फिल्म के निर्माता करण जौहर।
वैसे करीना ने झा की सत्ताग्रह के लिए यह इच्छा नहीं जतायी है. यह एक सोचने वाली बात है, हो सकता है कि अमिताभ बच्चन, अजय देवगन जैसे सितारों से सजी सत्याग्रह में उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकती है इसलिए उन्होंने सत्याग्रह के लिए नहीं बल्कि गोरी तेरे प्यार के लिए अपनी इच्छा जताई है।
खैर कारण जो भी हो, सच्चाई यही है कि करीना को अब अपने अस्तित्व की याद आयी है जिसके पीछे निश्चित तौर पर दीपिका पादुकोण का ही हाथ है। देखते हैं उनकी यह इच्छा पूरी होती है भी कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
