बीवी से आयटम नंबर करवायेंगे मियां सैफ

फिल्मी दुनिया भी काफी अजीब है, यहां जो ना हो वह कम ही है। करीना-सैफ की शादी के बाद खबर आयी थी कि करीना मैंडम को अब सैफ ने किसी होटल या इवेंट में डांस करने से मना कर रखा है, जिसे सुनकर लोगों को बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई थी क्योंकि बॉलीवुड की अब सुंदर अदाकारा पटौदी खानदान की बहू थी। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है उसे सुनकर हर किसी को हैरानी होगी।

खबर है कि मैडम करीना एक तड़कता भड़कता आयटम नंबर करने जा रही है फिल्म हैप्पी एंडिग में। और ऐसा वह अपने पति सैफ के कहने पर कर रही हैं। क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सैफ अली खान ही है। फिल्म का यह आयटम सांग एकदम से ही लोगों को हिलाकर रख देगा क्योंकि फिल्म के निर्देशक राज निधिमारन का कहना है कि यह आयटम नंबर बेहद ही उत्तेजक होने वाला है। जिसके लिए करीना पूरी तरह से तैयार हैं।

वैसे इस फिल्म की हिरोईन करीना नहीं बल्कि इलियाना डि क्रूज होंगी जो कि इन दिनों करीना के एक्स प्रेमी शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

फिलहाल फिल्म को लेकर निर्देशक राज निधिमारन काफी एक्साईटेड हैं। शादी के बाद जहां करीना-सैफ की यह पहली फिल्म होगी वहीं दूसरी ओर इससे पहले करीना का आयटम नंबर फेविकोल काफी हिट रहा है ऐसे में इस आयटम नंबर के प्रति भी लोगों को उत्सुकता बढ़ जाये तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X