करीना हीरों का तोहफा चाहतीं है वैलेंटाइन्स डे पर

14 फरवरी हर किसी के लिए खास होता है और फिर जब नयी नयी शादी हुई हो तब तो ये दिन और भी खास हो जाता है। करीना कपूर के लिए भी ये वैलेंटाइन्स डे खास है लेकिन अफसोस इस वैलेंटाइन डे पर वो अपने वैलेंटाइन यानी सैफ अली खान से दूर होंगी क्योंकि उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग उस वक्त चल रही होगी। करीना कपूर ने ये बात मीडिया से बताते हुए कहा कि वो अपना इस साल का वैलेंटाइन डे अमित जी, अजय देवगन और प्रकाश झा के साथ मनाएंगी।

करीना कपूर से जब मीडिया ने पूछा कि वो इस खास दिन पर सैफ को क्या तोहफा देंगी तो उन्होंने कहा कि इस साल तो सैफ का टर्न है उन्हें तोहफा देने का। उन्होंने तो पिछले साल अक्टूबर में सैफ से शादी करके उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। अब मैं उनकी बेगम हूं तो इससे बड़ा तोहफा क्या दूं। साथ ही करीना जो की हीरों के गहनों का बहुत शौक रखती हूं ने कहा कि सैफ कभी भी मुझे हीरों का कोई गहना दे सकते हैं। इसके साथ करीना ने सैफ के बजट पर भी साफ साफ टिप्पणी करते हुए कहा कि सैफ की इस साल की फिल्म रेस 2 तो हिट हो ही चुकी है तो उन्हें बजट की कोई प्रॉब्लम तो होगी नहीं।

तो कुल मिलाकर करीना ने मीडिया के बहाने अपने मन की बात सैफ अली खान तक तो पहुंचा दी अब देखना है कि सैफ करीनी की इस इच्छा को कितना सीरियसली लेते हैं और उन्हें इस वैलेंटाइन डे हीरों का कौन सा गहना देते हैं। वैसे करीना की हीरों जैसे मुस्कुराहट के सामने बाकी सभी हीरे तो सैफ के लिए फीके ही होंगे लेकिन चूंकि ये सैफ और करीना की शादी के बाद उनका पहला वैलेंटाइन डे होगा तो सैफ को ये दिन तो खास बनाना ही चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X