स्टाइलिश बनना है तो पढ़िये करीना की स्टाइल डायरी
'द स्टाइल डायरी ऑफ बॉलीवुड दीवा' के लॉंच पर करीना ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "जब मुझसे किताब लिखने को कहा गया तो मैंने सोचा कि ये एक स्टाइल डायरी है और मैं स्टाइलिश हूं तो मैं यह डायरी लिख सकती हूं।" करीना ने ये भी कहा कि वो भी अपनी एक किताब लिखने के बारे में सोच रही थीं लेकिन अभी नहीं बल्कि उन्होंने सोचा था कि वो जब 60 साल की होंगी तब अपनी बुक लिखेंगी।
करीना कपूर से जब ये पूछा गया कि कि आगे वो क्या लिखना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि वो अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखेंगी। लेकिन वो इसमें अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारे में ना लिखकर कुछ इंटरेस्टिंग बातें लिखेंगी। करीना ने कहा "मैं ज़िंदगी के उतार चढ़ाव या स्ट्रगल के बारे में कुछ नहीं लिखना चाहूंगी क्योंकि उसे पढ़ने में किसी का इंटरेस्ट नहीं होता।" खैर अब आप भी अगर करीना के स्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं तो उनकी इस डायरी को जरुर पढ़ें। ज्ञात हो कि करीना कपूर ने पिछले साल ही सैफ अली खान के साथ शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications
