मिसेज करीना का पहला वैलेंटाइन डे, क्या होगा खास!

करीना कपूर ने पिछले ही साल अपने पांच साल के रिश्ते को जन्म जन्मांतर के रिश्ते में बदल दिया। सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद करीना कपूर ने अपने करियर को छोड़ा ब्रेक दिया और अब वो सत्याग्रह के साथ एक बार फिर से अपने करियर की गाड़ी को गियर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के चक्कर में बेचारी करीना का शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे अपने वैलेंटाइन के बिना मनेगा और इस साल उनके वैलेंटाइन होंगे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन।

करीना कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो साल प्यार करने वालों के सबसे खास दिन यानी 14 फरवरी को काम करती रहेंगीं और उनके साथ होंगे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और प्रकाश झा। ज्ञात हो कि सत्याग्रह फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश झा और फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और करीना कपूर। सत्याग्रह में करीना कपूर एक रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं और अमिताभ बच्चन महात्मा गांधी का।

जहां तक बात है वैलेंटाइन डे के गिफ्ट के बारे में तो करीना ने कहा कि वो पिछले साल सैफ से शादी करके उन्हें सबसे बड़ा गिफ्ट दे चुकी हैं। अब इस साल सैफ की बारी है। करीना ने छुपाते छुपाते ये भी जाहिर कर दिया कि वो चाहती हैं कि सैफ उन्हें हीरे गिफ्ट करें क्योंकि करीना को हीरों से बहुत प्यार हैं। करीना ने कहा कि अब तो उनका हर दिन वैलेंटाइन डे है लेकिन फिर भी सैफ जब चाहें उन्हें हीरों के जेवर दे सकते हैं। अब भाई करीना के छोटे नवाब को भी तो इस बात पर कुछ टिप्पणी करनी चाहिए कि आखिर वो क्या सरप्राइज प्लान कर रहे हैं अपनी नयी नवेली बेगम साहिबा के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X