..................... Kareena Kapoor snapped on the sets of ‘Udta Punjab’ - Hindi Filmibeat

Secret PIC: 'उड़ता पंजाब' में दिखेगा करीना का देसी लुक!

[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'उड़ता पंजाब' पहले ही अपने कास्ट को लेकर काफी सूर्खियों में है। और हो भी क्यों न.. इस फिल्म में सालों बाद कभी प्रेमी रहे करीना कपूर खान और शाहिद कपूर साथ नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। लेकिन शाहिद के फैंस करीना के साथ उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

kareena kapoor

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' की कहानी से लेकर सब कुछ फिलहाल सीक्रेट है। लेकिन करीना कपूर ने अपने फैंस का थोड़ा ख्याल रखा है और उनकी शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सामने आई है। आपको बता दें, इस तस्वीर में करीना कपूर बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रही है। लिहाजा, ये साफ है कि उन्होंने इस फिल्म पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई है।

इस तस्वीर में करीना गुलाबी रंग के सलवार-सूट में बेइंतहा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले फिल्म जब वी मेट में भी करीना ने पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लिहाजा, करीना के लिए ''गीत'' से निकलना भी एक टास्क होगा।

खबरों के मुताबिक, 'उड़ता पंजाब' की कहानी पंजाब में होने वाले ड्रग ट्रैफिकिंग पर आधारित है। वहीं, फिल्म से संबंधित कुछ दिनों पहले खबर आई थी कइस फिल्म में काम करने वाले मेन लीड स्टार्स यानि कि शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट को उनका पेमेंट भी नहीं मिला है। लेकिन आश्चर्य और खुशी की बात यह है कि फिर भी एक्टर्स मान गए हैं क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी दमदार है।

शाहिद कपूर ने एक ट्विट कर कहा, 'उड़ता पंजाब की शूटिंग शुरु हो चुकी है। यह फिल्म बेहद ही खास है, साथ ही यह एक मुश्किल फिल्म भी है। हमें आपके प्यार औऱ सपोर्ट की जरुरत है।'

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X