तिग्मांशु धूलिया रील लाइफ कपल सैफीना को बनायेंगे रील कपल

सैफीना यानी की सैफ और करीना जो कि बॉलीवुड के हॉट रीयल कपल हैं, शादी के बाद पहली बार साथ में पर्दे पर इश्क फऱमाते नजर आयेंगे वो भी नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में। खबर है कि तिग्मांशु धूलिया बेगम सपरू नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म 1840 के एक नॉवेल की कहानी है।

जिसमें एक बेगम है जिसे लोगों के दिलों से खेलने का शौक होता है लेकिन जब उसे सही में प्यार होता है तो दिक्कत हो जाती है। इसी कहानी को चरितार्थ करने के लिए उन्होंने करीना को साइन किया है जिसमें उनके साथ हीरो होंगे सैफ अली खान।

पहले यह रोल रानी मुखर्जी के हाथ में था लेकिन फिल्म के डिले होने की वजह से रानी ने यह फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह यह रोल मिल गया रीयल बेगम करीना कपूर को। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। फिलहाल करीना अभी अपने पति सैफ के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए लंदन गयीं हुई हैं। लंदन से लौटते ही वह फिल्म के बारे में प्रेसवार्ता करेंगी।

वैसे करीना-सैफ को साइन करके तिग्मांशु धूलिया ने एक बड़ा रिस्क लिया है क्योंकि करीना-सैफ की जोड़ी पर्दे पर हमेशा फ्लॉप रही है। इसलिए एक मेगाबजट की फिल्म में यह बात जानते हुए सैफीना को साइन करना एक बहुत बड़ी जोखिम का काम है। खैर देखते हैं कि शादी के बाद दोनों को पर्दे पर साथ देखकर लोगों को क्या लगता है? हो सकता है कि शादी के बाद यह रीयल पेयर रील लाइफ में भी हिट हो जाये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X