करीना कपूर के बर्थडे पर देखें बेबो-सैफ की लीक हुईं तस्वीरें!

करीना कपूर खान का आज पहला जन्मदिन है शादी के बाद। आज बॉलीवुड की बेबो पूरे 32 साल की हो गयीं हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के प्यार के चर्चे सालों से चले आ रहे थे। पिछले साल करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी करके इस प्यार के रिश्ते को सात जनमो तक का रिश्ता बना लिया और सैफ को अपना पति मान लिया। करीना कपूर और सैफ की शादी के बाद करीना का ये पहला जन्मदिन है और इस दिन का इंतजार काफी समय से मीडिया को था कि आखिर सैफ अपनी बेगम के शादी के बाद पहले जन्मदिन पर क्या स्पेशल करते हैं। यूं तो खबर है कि सैफ और करीना इस समय लंदन में हैं और वहीं पर करीना के लिए बड़ी पार्टी का आयोजन किया है सैफ ने।

करीना कपूर भी इस जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित होंगी क्योंकि सैफ के जन्मदिन पर भी उन्होंने सैफ को काफी अच्छा सरप्राइज दिया था। सैफ और करीना की शादी काफी सादगी के साथ हुई थी और उसके बाद दोनों हनीमून पर भी नहीं जा सके थे। क्योंकि शादी के दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग मं व्यस्त थे।

शादी के बाद से करीना कपूर ने ये भी कह दिया कि वो अबसे फिल्मों में किसी भी तरह के इंटिमेट सीन्स या फिर किसिंग सीन्स नहीं करेंगी। हालांकि बाद में उन्होंने ये भी कहा कि अगर फिल्म की कहानी के लिए वो जरुरी होगा तो वो सोचेंगी लेकिन अगर जरुरी नहीं हुआ तो वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगी। सैफ अली खान भी इस बात को लेकर काफी पर्टिकुलर हैं कि उनकी बहन या उनकी पत्नी परदे पर किसी और हीरो के साथ इस तरह के सीन्स ना करें।

करीना कपूर की जिंदगी में अभी तक काफी उतार चढ़ाव आए हैं लेकिन करीना कपूर के करियर में हमेशा ही उन्हें सफलता मिली है। लाखों करोडो़ं फैन्स का प्यार करीना को हमेशा ही काफी खुश रखता है। साथ ही सैफ जैसा पति जो कि करीना को अपने सिरआंखों पर बैठाता है तो भला कौन खुश नहीं रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X