सैफ के चलते करीना ने हिरोईन की शूटिंग रोकी
आपको बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ कोलाबा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है और उन्हें तत्काल पुलिस थाने मे पेश होने को कहा है। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने केस दर्ज करवाया है कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। दरअसल मंगलवार को ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे।
सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। कहा जा रहा है कि इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी है।
इकबाल ने सैफ समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा जा रहा है जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना भी सैफ के साथ मौजूद थीं। यही नहीं करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया है। कोलाबा पुलिस ने सैफ को तुरंत थाने में पेश होने को कहा है।


Click it and Unblock the Notifications
