सैफ अली खान पर मुंबई में मारपीट का मामला दर्ज

सैफ अली खान ने इकबाल को इस कदर पीटा जिससे इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी। जिसके बाद इकबाल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें कोलाबा पुलिस ने धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद सैफ अली खान की गिरफ्तारी संभव हो और वो कभी भी हो सकती है। सैफ अली खान की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।
पुलिस के मुताबिक मामला आज सुबह चार बजे का है। जिस समय यह वाक्या हुआ उस समय करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ थीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि सैफ, करीना के साथ करिश्मा भी थीं लेकिन करिश्मा के बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन करीना के लिए हां बोला है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैसे युवक इकबाल किसी अस्पताल में भर्ती नहीं है और उसकी हालत भी ठीक है।
लेकिन सूत्रों के मुताबिक सैफ अपने दस मित्रों के साथ कोलाबा रेस्टोंरेट में खाना खा रहे थे। वहीं पर इकबाल शर्मा भी अपने परिवार के साथ खाना आये थे। सैफ और उनकी टीम काफी शोर कर रहे थे जिसके लिए इकबाल ने उन्हें वेटर के जरिये मना करवाया लेकिन सैफ और उनके दोस्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ा, इस बात पर बहस होने लगी और सैफ मार-पीट पर उतर आये और इकबाल को बुरी तरह से पीट दिया।


Click it and Unblock the Notifications