एकता-करण की फिल्म में करीना-इमरान का लिपलॉक?

दस साल का वक्त फिल्मी दुनिया में इमरान हाशमी को हो गया है। लेकिन अभी तक उन्हें करीना जैसी नामचीन अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका नहीं मिला था लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है और करीना-इमरान एक साथ एकता-करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। खैर दोनों ने साथ में काम करने के लिए हांमी तो भर दी है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या करीना के साथ इमरान अपनी इमेज कायम रख पायेंगे।

मतलब कहने का यह है कि फिल्मी दुनिया में इमरान हाशमी वो नाम है जो कि अपनी हर एक फिल्म की अभिनेत्री को पर्दे पर लिपलॉक करते हैं। उन्हें अपनी यह इमेज खासा पसंद भी है इसलिए वो अपनी इस इमेज से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा सा अलग है।

क्योंकि इस बार उनकी नयी फिल्म की अभिनेत्री हैं करीना कपूर खान। पहली बार नंबर वन अभिनेत्री करीना के साथ काम करने वाले इमरान हाशमी के लिए यह प्रश्न काफी पेचिदा है और कठिन है क्योंकि करीना के साथ लिपलॉक देना बहुत बड़ी बात है लेकिन शादी के बाद करीना ने ऐसे दृश्यों से दूर रहने की कोशिश में लगी हुई हैं।

इसलिए अगर फिल्म में लिपलॉक होता है तो करीना कपूर जो कि पटौदी खानदान की बहू है उनके लिेए बड़ी बात होगी तो वहीं अगर लिपलॉक नहीं होता है तो इमरान हाशमी की इमेज बदल जायेगी और वो सीरियल किसर नहीं कहलायेंगे।

खैर इमरान हाशमी और करीना कपूर दोनों एकता कपूर और करण जौहर के ज्वाइंट प्रोजेक्ट की फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन फिल्म एक रोमांटिक स्टोरी बतायी जा रही है। इसकी शूटिंग सितंबर 2013 में शुरू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X