हेल्दी नहीं सेक्सी कॉमेडी है घनचक्कर..

इस समय एक बार फिर से द डर्टी पिक्चर के हिट जोड़े इमरान हाशमी और विद्या बालन रूपहले पर्दे पर चमकने को तैयार हैं अपनी फिल्म घनचक्कर से। हालांकि फिल्म के सभी लोग घनचक्कर को एक स्वस्थ मनोरंजन वाली फिल्म कह रहे हैं लेकिन फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में हेल्दी नहीं सेक्सी कॉमेडी है। फिल्म में इमरान हाशमी एक भूलक्कड़ के रोल में हैं जो कि कुछ पैसे रखकर भूल गया है तो वहीं विद्या बालन एक पंजाबी महिला और इमरान की वाइफ बनी हैं।

प्रोमो में विद्या के दिखाये जा रहे पहनावे और डॉयलाग काफी दोअर्थी और बोल्ड हैं। यहां तक की प्रोमो में इमरान और विद्या के बीच होने वाले बेड सीन को भी दोअर्थी संवादों से दिखाने की कोशिश की है तो वहीं विद्या के पहने हर पहनावे में उनके क्लीवेज को साफ देखा जा सकता है। कहना गलत ना होगा कि फिल्म के प्रोमो में विद्या पहले से काफी मोटी नजर आ रही हैं, हो सकता है कि शादी का असर हो क्योंकि अक्सर महिलाओं का वजन शादी के बाद बढ़ जाता है।

वैसे फिल्म के ट्रेलर और गाने ने लोगों को रिझाने की कोशिश की है देखते है कि घनचक्कर अपने कौशल से कितनों को चक्कर में डाल पाती हैं। फिलहाल फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है।फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं, जो कि विद्या-इमरान के काम से काफी खुश हैं। फिल्म के निर्माता विद्या के पति और यूटीवी मोशन के डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं।

आईये आपको दिखाते हैं घनचक्कर की तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X