सैफ के लिए इस बार नो वैलेंटाइन गिफ्ट!
सैफ अली खान के लिए इस साल का वैलेंटाइन डे बहुत ही फीका जाने वाला है। आप सोचेंगे आखिर क्यों? तो आपको बता दें कि सैफ अली खान को इस साल वैलेंटाइन डे पर कोई भी गिफ्ट नहीं मिलने वाला है। साथ ही सैफ के साथ उनकी बेगम साहिबा करीना भी नहीं रहेंगी। करीना ने खुद ये बात मीडिया से बताई है कि वो इस साल वैलेंटाइन डे पर सैफ को कुछ भी गिफ्ट नहीं देने वाली हैं क्योंकि पिछले साल उन्होंने सैफ से शादी करके खुद को ही सैफ को गिफ्ट कर दिया था तो भला इससे बड़ा गिफ्ट और वो क्या देंगी सैफ को। करीना कपूर ने ये बी कहा कि इस साल सैफ की बारी है उन्हें गिफ्ट देने के लिए।
करीना कपूर इस साल 14 फरवरी को अपनी फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग पर व्यस्त होंगी। और उनका वैलेंटाइन डे मनेगा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और प्रकाश झा के साथ। करीना ने कहा "इस बार मेरा वैलेंटाइन डे भोपाल में प्रकाश झा, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ मनेगा जो कि बुरा नहीं है।" साथ ही करीना ने कहा "इस साल सैफ को मुझे कोई गिफ्ट देना चाहिए, मैंने तो उसे पिछले अक्टूबर ही तोहफा दे दिया था जब उसके लिए मैंने खुद को बेगम बना लिया था।"
करीना ने ये तो कह दिया कि वो सैफ को कोई गिफ्ट नहीं देंगी और सैफ को ही उन्हें गिफ्ट देना चाहिए। लेकिन सैफ को किसी भी तरह की समस्या ना इसलिए करीना ने उन्हें हिंट भी दे दिया है कि उन्हें क्या तोहफा चाहिए। असल में करीना हीरों की बहुत शौकीन हैं इसलिए उन्होंने कहा कि सैफ कभी भी उन्हें हीरों का कोई तोहफा दे सकते हैं। ज्ञात हो कि करीना कपूर ने हाल ही में अपनी एक स्टाइल डायरी द स्टाइल डायरी ऑफ बॉलीवुड दिवा भी लॉंच की है। इस लांच के मौके पर ही करीना ने ये सारी बातें बताईं।


Click it and Unblock the Notifications
