लॉकडाउन के बीच नीतू कपूर- रणबीर कपूर से मिलने पहुंची करीना कपूर खान, भड़के लोग, हो गईं ट्रोल
ऋषि कपूर के निधन के बाद फिलहाल, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। 4 मई को ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा की गई, जिसके बाद करीना कपूर खान परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। इस दुख की घड़ी में आलिया भी कपूर परिवार के ही साथ हैं। लॉकडाउन की वजह से कपूर परिवार से मिलने ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाए।
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भी करीना और सैफ परिवार के साथ रहे थे। वहीं, तीन दिनों के बाद करीना फिर नीतू कपूर, रणबीर और रिद्धिमा से मिलने पहुंची.. तो लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर दिया। जहां कुछ लोगों ने परिवार के साथ होने पर करीना की तारीफ की.. वहीं, कुछ लोगों के अनुसार करीना लॉकडाउन के नियम तोड़ रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा- लॉकडाउन के बीच आम आदमी कितनी भी परेशानी में अपने परिवार से मिलने नहीं पहुंच सकता, लेकिन सेलिब्रिटी को इसकी इजाजत है.. क्यों!.. एक यूजर ने लिखा- गरीब के घर कितनी भी विपत्ति आ जाए, उसे लॉकडाउन में बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा.. लेकिन बॉलीवुड सितारों को छूट है। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि करीना और सैफ को social distancing पर वीडियो बनाने की कोई जरूरत नहीं, जब वो खुद ही इस नियम को अनदेखा कर रहे हैं।
2020 में रिलीज हो सकती हैं ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में- बॉक्स ऑफिस धमाका, प्रॉफिट कमाना तय


Click it and Unblock the Notifications