2020 में रिलीज हो सकती हैं ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में- बॉक्स ऑफिस धमाका, प्रॉफिट कमाना तय
कोरोना महामारी की वजह से देश भर में लॉकडाउन है और फिलहाल कोई अंदाजा नहीं की स्थिति में कब तक सुधार होगा। लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री बेहद प्रभावित हुई है। दो महीनों से सिनेमाघर बंद हैं, फिल्मों की शूटिंग रूकी है। जो फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जो पोस्टपोन हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री को 1 हजार करोड़ से ऊपर का नुकसान हो चुका है।
लेकिन यदि आने वाले कुछ दिनों में स्तिथि में सुधार देखा जाए और लॉकडाउन खत्म हो जाए तो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में हैं, जो इस साल रिलीज की जा सकती है। साल के अंत में रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्में अब 2021 तक घिसक जाएंगी, जबकि मार्च के बाद से पोस्टपोन हुई फिल्में साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी निर्माताओं को थोड़ा इंतजार करना होगा.. क्योंकि फिलहाल कुछ वक्त लोग सिनेमाघर या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से कतराएंगे। लेकिन साल के अंत के दो- तीन महीनों में फिल्में रिलीज की जा सकती हैं।
कुछ फिल्में हैं, जिनकी सिर्फ कुछ दिनों की शूटिंग ही बची है, कुछ का सिर्फ पोस्ट- प्रोडक्शन का काम है, जबकि कुछ पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्तिथि सुधरते ही सूर्यवंशी और 83 को रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, कई अन्य फिल्में भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस को राहत दे सकती है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने जाहिर की इच्छा- "मेरी बॉयोपिक के लिए सलमान खान बिल्कुल फिट रहेंगे"


Click it and Unblock the Notifications











