करीना कपूर खान ने शेयर की इनाया खेमू की क्यूट सी तस्वीर- शर्मिला टैगौर से लेकर तैमूर भी दिखे- PHOTOS
लॉकडाउन के दिनों में करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर इंस्टाग्राम अपनी और घर के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी भांजी इनाया की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इनाया ने फैमिली ट्री बनाया हुआ है। बता दें, इनाया सोहा अली खान और कुमाल खेमू की बेटी हैं।
इनाया की फैमिली ट्री में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर सारा अली खान इब्राहिम, तैमूर तक.. सभी साथ नजर आ रहे हैं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- My beautiful niece ❤️❤️❤️ #FamilyForever .

करीना इन दिनों कभी तैमूर तो कभी सैफ की तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं, सोहा अली खान के इंस्टाग्राम पर इनाया की एक से बढ़कर एक क्यूट तस्वीरें दिखती रहती हैं। फैंस इस पर प्यार भरा रिस्पॉस देते हैं। इनाया और तैमूर की दोस्ती भी जबरदस्त है। दोनों अक्सर साथ खेलते दिखते हैं।
EXCLUSIVE: "कोई फॉर्मूला नहीं था, सिर्फ इरादा था कि मैं मजदूरों को पैदल नहीं जाने दूंगा"- सोनू सूद


Click it and Unblock the Notifications