सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉलीवुड की पहली हिरोईन करीना कपूर

बॉलीवुड में जीरो साइज लाकर पर्दे पर आग लगाने वाली सेक्सी करीना कपूर खान एक बार फिर से हिंदी सिनेमा में क्रांति लेकर आने को तैयार हैं। इस बार क्रांति छरहरी काया की नहीं बल्कि सिक्स पैक की है। खबर है कि करीना कपूर फिल्म शुद्धि के लिए सिक्स पैक ऐब्स बनाएंगी और ऐसा करने वाली वह बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री होंगी। सिक्स पैक के लिए करीना मार्शल आर्ट की स्पेशल ट्रेनिंग भी लेंगी जो कि दिसंबर में शुरू होगी।

मालूम हो कि करण मल्होत्रा की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म शुद्दि में रितिक रोशन के अपोजिट करीना कपूर हैं। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी औऱ किरदारों के बारे में बात ना करते हुए करण ने कहा कि बस अभी इतना बोल सकता हूं फिल्म शुद्दि में आप रितिक औऱ करीना को नये अंदाज में देखेंगे। दोनों का एक अलग रूप लोगों के सामने आयेगा जो कि अभी तक कभी भी देखा नहीं गया है।

गौरतलब है कि रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में साथ काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी। फिलहाल लंबे अरसे से लोग रितिक-करीना साथ में देखना चाह रहे थे। देखते हैं इस बार लोगों को फिल्म कैसी लगती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X