'शुद्धि' में शिव-पार्वती बनें रितिक-करीना!
और आखिरकार सस्पेंस से पर्दा उठ गया कि करण मल्होत्रा की ड्रीम प्रोजेक्ट में रितिक रोशन के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी और वो कोई और नहीं बल्कि आप सबकी चहेती बेबो यानी की करीना होगी। लंबे अरसे से कहा जा रहा था कि करण कैटरीना और करीना के बीच में अटके हुए हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हैं औऱ साऱी शंकाए समाप्त करते हुए करीना के नाम पर मुहर लगा दी गयी है।
अपने इस फैसले पर खुशी जताते हुए करण ने आईएएनएस से कहा कि "हमने करीना का चुनाव फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए किया है। मुझे यकीन है कि करीना अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगी। " फिल्म की कहानी औऱ किरदारों के बारे में बात ना करते हुए करण ने कहा कि बस अभी इतना बोल सकता हूं फिल्म शुद्दि में आप रितिक औऱ करीना को नये अंदाज में देखेंगे। दोनों का एक अलग रूप लोगों के सामने आयेगा जो कि अभी तक कभी भी देखा नहीं गया है।
मालूम हो कि रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में साथ काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी। फिलहाल लंबे अरसे से लोग रितिक-करीना साथ में देखना चाह रहे थे।
देखते हैं इस बार लोगों को फिल्म कैसी लगती है। आईये जानते हैं कुछ रोचक बातें...


Click it and Unblock the Notifications











