हिट होने के लिए सैफ करेंगे करीना का इस्तेमाल
जब से खबर आयी है कि बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी एडिंग में अपनी बीवी करीना कपूर का आयटम नंबर करवाने वाले हैं, तभी से ही लोगों के बीच में चर्चा बनी हुई है कि सैफ को अचानक क्या सूझी? जिस पर लोग अपनी-अपनी सोच के हिसाब से विचार प्रकट कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा है कि सैफ अली खान के प्रो़क्शन की जितनी फिल्में बनी हैं, सब फ्लॉप साबित हुईं हैं इसलिए सैफ इस बात को गलत साबित करने के लिए अब करीना के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं वो भी बतौर आयटम नंबर।
सभी को पता है कि 16 अक्टूबर 2012 को सैफ के साथ ब्याह रचाने के बाद करीना कपूर ने दबंग 2 के हिट आयटम नंबर फेविकोल पर डांस करके तूफान ला दिया था। फिल्म तो सुपरहिट थी ही फिल्म के आयटम नंबर से साबित हो गया कि शादी के बाद भी करीना की टीआरपी में कोई फर्क नहीं आया है। इसलिए सैफ को लगता है कि उनकी फिल्म हैप्पी एंडिग को करीना के आयटम नंबर का फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि फिल्म 'हैप्पी एंडिग' के लिए करीना कपूर एक बेहद ही हॉट और ग्लैमरस आयटम नंबर करने जा रही हैं। वह भी अपने पति सैफ अली खान के कहने पर।फिल्म के निर्देशक राज निधिमारन का कहना है कि यह आयटम नंबर बेहद ही उत्तेजक होने वाला है। जिसके लिए करीना पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे इस फिल्म की हिरोईन करीना नहीं बल्कि इलियाना डि क्रूज होंगी जो कि इन दिनों करीना के एक्स प्रेमी शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












