..................... Saif Ali Khan hasn't changed after marriage so Kareena Kapoor is very Happy - Hindi Filmibeat

बोली बेगम शादी के बाद भी नहीं बदले नवाब साहब

बॉलीवुड की बेबो की शादी को पूरे दस महीने हो गये हैं और इन दस महीनों में केवल करीना की जिंदगी में उनका सरनेम बदला है और कुछ नहीं। करीना का कहना है कि सैफ अली खान की छोटी बेगम बनने के बाद उनके नवाब साहब उनसे और ज्यादा प्रेम करने लगे हैं, इसलिए वह सीना ठोंक कर कहती है कि शादी के बाद सैफ की चाहत में कोई कमी नहीं आयी हैं।

यह बात खास तौर पर उन महिलाओं के लिए हैं जो कि अक्सर शादी के बाद कहती फिरती हैं कि उनके पति शादी के बाद काफी बदल गये हैं, अब वह उन्हें पहले जैसा प्यार नहीं करते हैं।

करीना ने कहा कि वह आज भी उतनी आजाद हैं जितनी कि शादी से पहले थीं, करीना ने कहा कि जिंदगी में हर चीज की अपनी जगह और महत्ता होती है। जिस तरह जीवन जीने के लिए प्यार जरूरी है उसी तरह करियर भी। इसलिए वह और सैफ दोनों के लिए जितनी जरूरी निजी लाइफ है उतनी ही जरूरी प्रोफेशनल लाइफ भी है।

करीना ने उम्मीद जगायी कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सैफ आगे भी नहीं बदलेंगे और उन्हें उसी तरह से प्यार और सपोर्ट करते रहेंगे जिस तरह से वह आज कर रहे हैं। करीना ने कहा कि वह अपनी लाइफ में काफी खुश हैं।

फिलहाल करीना को 30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म सत्याग्रह का बेसब्री से इंतजार है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना ने पत्रकार की भूमिका अदा की है। शादी के बाद बतौर अभिनेत्री करीना की यह पहली रिलीज फिल्म है इसलिए लोग शादी के बाद उन्हें क्या प्रतिक्रिया देते हैं, इस बात को भी जानने के लिए करीना काफी उत्सुक है। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन , अजय देवगन, मनोज बाजपेई, अर्जन रामपाल और अमृता राव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X