सेक्सी, स्वीट और सौम्य है करीना कपूर: इमरान खान

एक बार फिर से अभिनेता इमरान खान और करीना कपूर की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर चमकने को तैयार है। फिल्म का नाम है गोरी तेरे प्यार में..फिल्म एक लवस्टोरी है। फिल्म का एक नया गाना टूह.. इन दिनों म्यूजिक चैनल पर काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

जिसके बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि इस गाने को शूट करते समय मुझे एहसास हुआ कि करीना वाकई में काफी सेक्सी है, वह हद से ज्यादा खूबसूरत हैं लेकिन एक और खास बात है उनमें औऱ वह यह कि वह सेक्सी होने के साथ बहुत स्वीट औऱ सौम्य है।

गौरतलब है कि एक बार फिर से बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना करीना कपूर चर्चा में है वजह है उनकी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में'..। फिल्म में एक गांव की लड़की का रोल निभा रहीं करीना इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित है।

फिल्म गोरी तेरे प्यार में...के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से आम दर्शकों के लिए है। उन्होंने कहा कि 2012 में प्रदर्शित हुई उनकी और इमरान की 'एक मैं और एक तू' से अलग 'गोरी तेरे प्यार में' आइटम गीतों से भरपूर व मजेदार फिल्म है।

करण जौहर निर्मित फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में'. को करण ने पुनीत की रीयल लवस्टोरी बताया है।फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग गुजरात के भुज में हुई है।'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X