..................... Kareena Kapoor is in no hurry to be a mother, Why? - Hindi Filmibeat

सैफ के बच्चे करीना को मां नहीं बनने दे रहे?

एक बार फिर से बॉलीवुड के बेगम यानी करीना कपूर खान मां कब बनेंगी को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। एक साक्षात्कार में करीना ने कहा कि उन्हें बच्चा पैदा करने की जल्दी नहीं हैं। करीना ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि पहले लोगों ने पूछ-पूछ कर मेरी नाक में दम कर दिया था कि मैं और सैफ शादी कब करेंगे। अब जब शादी हो गयी तो लोग पूछते हैं कि हम मां-बार कब बनेंगे। तो मैं उन लोगों के लिए बता दूं कि हमें बच्चे की कोई जल्दी नहीं जो कि टिपिकल हिंदुस्तानियों की तरह शादी होते ही बच्चे पैदा करने लग जाये। मुझे बच्चे की जल्दी नहीं है।

मालूम हो कि करीना ने ऐसी ही बातें कुछ दिनों पहले भी कही थी। अभी वो मात्र 32 साल की है इसलिए अभी वो अपनी फैमिली प्लान नहीं कर सकती है और ना ही वो सैफ के बच्चे की जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। खैर यह तो करीना कपूर का अपना निजी फैसला है कि वो कब मां बनना चाहती हैं।

लेकिन आपको बता दें कि करीना ने भले ही अभी अपने बच्चे के बारे में नहीं सोचा है लेकिन वह सैफ की पूर्व शादी के दोनों बच्चों की छोटी मां हैं। इसलिये यह एक बड़ा कारण हो सकता है कि करीना का फैमिली के बारे में नहीं सोचने का, क्योंकि उन्हें अभी खुद के बच्चों की कमी हो सकता है कि ना खलती हो।

गौरतलब है कि सैफ ने पहली शादी अपने से करीब 10 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गये। सैफ के बच्चे अभी भी पदौदी हाउस में देखे जाते हैं। अमृता से तलाक लेने के बाद 16 अक्टूबर को सैफ-करीना ने कानूनी रूप से शादी कर ली थी। करीना, सैफ से करीब 10 साल छोटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X