शादी के बाद चिड़चिड़ी हो गयी हैं करीना
करीना कपूर की सेहत पर वैसे तो शादी के बाद कोई फर्क नहीं पड़ा है, वो पहले से और ज्यादा हसीन लोगों को नजर आ रही हैं लेकिन हालिया बीते दिनों से उनकी करीबी उनके अंदर एक खास तरह की तब्दिली महसूस कर रहे हैं और वह तब्दीली है करीना का बात-बात पर गुस्सा हो जाना। हर चीज के लिए चिड़-चिड़ करना। जिसका ताजा उदाहरण दिखा फिल्म गो गोवा और गॉन के प्रीमियर पर।
जिसे देखने के लिए करीना कपूर बिना मेकअप के पहुंची थीं लेकिन उन्हें देखते ही तो मीडिया वाले पागल हो जाते हैं , सो मैडम के पीछे सब के सब कैमरा लेकर दौड़ पड़े।
करीना नहीं चाहती थीं कि उनकी बिना मेकअप फोटो कोई ले सो वह चिड़चिड़ाने लगी और गुस्सा होने लगीं लेकिन उनके पति सैफ अली खान ने उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश की, जिसके बाद करीना कपूर मान गयीं और मीडिया वालों के सामने आयीं।
अब करीना मैडम इसमें गु्स्साने वाली कौन सी बात थीं। जब आप किसी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची ही थीं तो जाहिर है कि वहां मीडिया होगी ही ऐसे में उन्हें बिना मेकअप तस्वीर खींचवाने में अगर दिक्कत हो रही थी तो उन्हें बिना मेकअप के आना ही नहीं चाहिए था। ना वह वहां आती और ना गुस्सा होतीं। खैर मामला बाद में सुलझ गया लेकिन करीना को अब गु्स्सा आने लगा है इसमें कोई शक नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












