'एक्टिंग' तो मेरी फेवरिट है BY GOD!
करीना कपूर जबसे करीना कपूर खान बनी हैं, वो थोड़ी ज़्यादा समझदार सी साउंड करने लगी हैं। पहले करीना की बातें काफी इंटरटेनिंग होती थीं लेकिन अब तो वो जब भी बोलती हैं, ऐसा लगता है कि कोई लेक्चर चल रहा है। हाल ही में उन्हें बढ़ती उम्र के बारे में थोड़ा सा ज्ञान बांटा फिर उसके बाद AIB पर भी अपनी बात रखी।
अब एक बार फिर करीना ने बहुत ही सीरियसली अपनी एक्टिंग के बारे में बात की। एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर कि क्या वो अब फिल्म निर्देशन और अपनी फैशन और स्टाइलिंग के कारण फैशन इंडस्ट्री में हाथ आज़माना चाहेंगी, करीना ने झट NO में जवाब दिया।
करीना की मानें तो एक्टिंग उनका पहला और आखिरी प्यार है और वो केवल अपने अभिनय करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। इतना ही नहीं फिल्म मेकिंग के बारे में तो वो दूर दूर तक नहीं सोच सकती क्योंकि उन्हें ये काम अच्छे से आता ही नहीं। पर सबसे बड़ी दिक्कत तो ये है कि करीना को केवल फिल्में करने में ही दिलचस्पी है।
MUST SEE: करीना कपूर और करण जौहर की इससे CUTE तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी
वैसे पहले भी कई बार करीना ने कहा कि उन्हें सिर्फ एक्टिंग से प्यार है और वो एक फिल्मी लड़की हैं जिन्हें फिल्म छोड़कर और कुछ नहीं दिखता। हमारी बात का यकीन ना हो तो करिश्मा कपूर की शादी में करीना के डांस वाला वीडियो देख लीजिएगा!


Click it and Unblock the Notifications

