करीना नहीं रहीं सेक्सीएस्ट वेजिटेरियन
अपने इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर ने कहा "मेरी बहू के वेजिटेरियन होने के कारण मैं उसके लिए कोई डिश नहीं बना पाती थी, क्योंकि मुझे नॉनवेजिटेरियन डिश ही बनानी आती है। लेकिन अब बेबो ने मछली खाना शुरु कर दिया है और अब मैं उसे बंगाली तरीके से पारंपरिक फिश करी बनाकर खिला सकती हूं।" शर्मिला टैगोर तो करीना कपूर के नॉन वेजिटेरियन बनने से बेहद खुश हैं और साथ ही करीना के हसबैंड सैप अली खान भी करीना के इस नये फैसले से खुश होंगे आखिर अब उन्हें नॉन वेज खाने के समय अपनी पत्नी करीना का साथ जो मिल जाएगा।
ज्ञात हो कि करीना कपूर शाहिद कपूर से मिलने से पहले नॉन वेजिटेरियन ही थीं। लेकिन शाहिद कपूर के करीब आने के बाद करीना कपूर उनसे कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गयीं और उन्होंने भी वेजिटेरियन खाना खाना शुरु कर दिया और नॉन वेज छोड़ दिया। करीना के अचानक से नॉन वेज छोड़ देने उनके पिता रंधीर कपूर भी काफी हैरान हुए थे लेकिन अब जब करीना ने फिर से अपना पुराना रुप अपना लिया है तो शायद उनके पिता भी खुश हों। फिल्हाल हम तो यही कह सकते हैं कि करीना अब अपनी जिंदगी में शाहिद का नाम तो क्या उनसे जुड़ी कोई आदत तक अपने साथ नहीं रखना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












