अनिल कपूर की सेहत का राज जॉन अब्राहम!
अनिल कपूर ने कहा कि "फिल्म शूटआउट एट वाडला में जॉन अब्राहम के साथ काम करते हुए उन्हें बहुत अच्छा लगा। जॉन अब्राहम जैसे युवा और फिट कलाकारों ने मुझे इस उम्र में भी फिट करने के लिए प्रेरित किया। उनका शरीर, मांसपेशियां और फिटनेस का स्तर लाजवाब है। अगर मैं इस तरह की फिल्में और इस तरह के कलाकारों के साथ काम करता रहा तो भगवान की कृपा से मैं निश्चित रुप से 90 साल की उम्र तक काम कर सकता हूं।"
अनिल कपूर हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में भी नज़र आए थे और शो के दौरान अनिल कपूर से जब अमिताभ ने उनकी सेहत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फल ही उनकी सेहत का राज हैं। अनिल कपूर काफी समय बाद एक्शन का किरदार निभा रहे हैं और उनका कहना है कि इश तरह का किरदार निभाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। शूटआउट एट वाडला में अनिल कपूर ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications












