शादी से पहले ही करीना की सास बनीं शर्मिला
करीना की शादी से जुड़ी हर एक खबर लोग जानना चाहते हैं। मीडिया ने तो इस खबर को तूल दे दिया है लेकिन अभी तक ना तो कपूर खानदान और ना ही नवाबी परिवार की ओर से इस बारे में कहा गया है। लेकिन हमेशा अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधने वाली करीना कपूर ने सार्वजनिक रूप से शर्मिला टैगोर को सासू मां कहा तो चारों ओर चर्चा शुरू हो गयी कि अब वाकई में करीना ने बहू-बेगम बनने की तैयारी कर ली है।
आपको बता दें कि जी न्यूज के मुताबिक एक इंवेट में अपनी बड़ी बहन करिश्मा, शर्मिला टैगोर और सबा अली खान के साथ पहुंची करीना ने मीडिया से बात करते हुए शर्मिला टैगोर को सासू मां कह कर संबोधित किया।
वैसे भी सैफ-करीना का अफेयर लंबे अरसे से चल रहा है। सैफ के पिता की मौत पर करीना पूरे समय तक शर्मिला टैगोर के साथ पटौदी में मौजूद थी। तभी से अंदाजा लग गया था कि करीना को सैफ के घरवाले अब बहुत जल्द अपने घर बुलाना चाहते हैं। खैर करीना का शर्मिला टैगोर को सासू मां कहना अच्छा लगा या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन इतना तय है कि करीना की इस अदा से उनके फैंस जरूर कायल हो जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
