पूरे 10 साल के बाद अभि-करीना फिर साथ-साथ!
सुनने में आ रहा है कि एक बार फिर से दो खूबसूरत सितारे पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। नहीं समझे आप कि हम किसकी बात कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करीना कपूर की, जिन्हें कि उमेश शुक्ला अपनी फिल्म मेरे अपने में साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं।
खबर आ रही है कि दोनों से उमेश शुक्ला ने बात की है, जिसमें अभिषेक ने तो हां कर दी है लेकिन करीना ने कोई जवाब अभी नहीं दिया है लेकिन उमेश को लगता है कि करीना इस बात के लिए मान जायेगी।
अगर ऐसा होता है तो ऐसा पूरे दस साल बाद होगा कि करीना-अभिषेक साथ-साथ फिल्म में आयेंगे क्योकिं दोनों ने दस साल पहले बड़जात्या की फ्लॉप फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में काम किया था। हालांकि दोनों ने साथ में ही फिल्मी करियर जे पी दत्ता की रिफ्यूजी से शुरू किया था।
फिल्म साल 2000 में आयी थी लेकिन तब अभिषेक और करीना की बड़ी बहन करिश्मा की शादी होनें वाली थी, दोनों की सगाई भी हो गयी थी लेकिन साल 2003 तक आते-आते किन्ही कारणों से यह रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद से फिऱ दोनों ने करीना-अभिषेक ने साथ काम नहीं किया। लेकिन अब वक्त काफी आगे निकल चुका है इसलिए हो सकता है कि दोनों फिर से साथ सिल्वर स्क्रीन दिखायी पड़ जायें।


Click it and Unblock the Notifications
