पाकिस्तान की सड़कों पर करीना के पोस्टर

देखें विडियो: बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियां
खबर है कि करीना अब पाकिस्तान की सड़कों पर लगे पोस्टर्स में वहां के कपड़ों के एक ब्रांड का प्रचार करती नजर आएंगी। पाकिस्तान की टॉप माडलों को छोड़कर करीना को पाकिस्तान के एक मशहूर कपड़ों के ब्रांड 'फिरदौस' के ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर चुना गया है। करीना ने 'फिरदौस' के लिए फोटो शूट भी पूरी कर लिया है और आजकल कपड़ों के इस ब्रांड का प्रचार करते करीना के बड़े- बड़े होर्डिंग्स पाकिस्तान सड़कों पर नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: सलमान के बाद अब करीना ट्विटर पर!
पाकिस्तान के खास शहरों लाहौर, कराची और इस्लामाबाद के साथ- साथ कई छोटे शहरों में भी करीना के ये पोस्टर लगे हैं। इन्हें वहां खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे हम आपको ये भी बता दें ये फोटो शूट को दुबई में किया गया और इसके लिए करीना ने 3 करोड़ फीस ली।


Click it and Unblock the Notifications