सलमान के बाद अब करीना ट्विटर पर!

क्लिक करें- यही खबर वीडियो में
ट्विटर के माध्यम से अपनी बात कहने का चलन बॉलीवुड में तेजी से बढ़ रहा है। शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, एश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और सलमान खान समेत कइ सितारे ट्विटर से जुड़ चुके हैं। अब बारी है बेबो की। जी हां बेबो ने ज़ूम चैनल से बातचीत में कहा है कि वो जल्द ही ट्विटर से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो वो अभी ही जुड़ सकती हैं, लेकिन अभी उनके पास लॉग-इन करने तक की फुरसत नहीं है।
करीना ने आगे कहा कि वो इस बात का वायदा अभी नहीं कर सकती हैं, कि ट्विटर से जुड़ने के बाद वो निरंतर उस पर ट्विट कर सकेंगी या नहीं। हां जब भी अपने दिल की बात कहनी होगी, वो जरूर ट्विट करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











