सिद्धार्थ, अर्जुन या फवाद, करन जौहर खोलेंगे सस्पेंस थोड़े दिन बाद!
कौन है करन जौहर की अगली फिल्म का हीरो। फिल्म को बना रहे हैं शकुन बत्रा और फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। खबरें आ रही है कि फिल्म में फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भाई की भूमिका में हैं जिनमें से एक गे है। लेकिन वहीं फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को साइन करने की अफवाहें भी खूब ज़ोर पर है।
तो करन जौहर भी इन सब अफवाहों के खूब मज़े ले रहे हैं। फिल्म के बारे में कुछ कुछ तो वो अपने ट्विटर अकाउंट पर बता रहे हैं। मसलन फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म के डायरेक्टर हैं शकुन बत्रा। फिल्म की स्क्रिप्ट दो महीनों में ही लिख गई।
करन जौहर शकुन की कहानी से इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने तुरंत हां कर दी। लेकिन करन कोई भी अनाउंसमेंट कास्ट को लेकर नहीं कर रहे हैं। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स आए दिन किसी ना किसी को नए प्रोजेक्ट के लिए साइन कर रहा है और कुछ समझ नहीं आ रहा कि कौन किस फिल्म के लिए साइन हो रहा है।
फिलहाल धर्मा के मेन प्रोजेक्ट्स के नाम पर ऐ दिल है मुश्किल, शुद्धि, ब्रदर्स और शकुन बत्रा की ये अनाम फिल्म पाइपलाइन है। तो अब सारी अटकलों पर चुटकी लेते हुए करन जौहर ने कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें। फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है लेकिन आधिकारिक घोषणा कुछ दिन बाद ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications
