करन ने कहा शाहरुख से बेहतर हैं सलमान!
करन जौहर ने अब सबके सामने कहा कि सलमान खान सुपरस्टार नहीं बल्कि सुपरस्टार से भी बढ़कर हैं। करन ने मीडिया से बात करते हुए कहा "लोग फिल्म देखने सिर्फ इसलिए जाते हैं क्योंकि उसमें सलमान होते हैं। वह सुपरस्टार से कहीं बढ़कर हैं। मेरी पहली फिल्म में सलमान खान थे। मैंने उनके सामने की फिल्मों के प्रस्ताव रखे हैं। उनके साथ काम करना किसी के लिए भी एक सपना हो सकता है।" करन जौहर ने कहा कि वो अब सलमान खान के साथ एक बार फिर से काम करना चाहते हैं क्योंकि सलमान खान को आज का सुपरस्टार कहा जाता है और सलमान के साथ काम करने का मतलब है कि फिल्म का सुपरहिट होना।
सत्याग्रह में अजय संग बोल्ड होंगी बेगम करीना!
करन जौहर वैसे तो अभी तक शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड माने जाते थे। करन जौहर जो कि कहते हैं कि शाहरुख खान उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं तो ऐसे में सलमान खान को सुपरस्टार से भी बढ़कर कहना करन की सफलता को पाने का एक जरिया हो सकता है। यानी कि अगर शाहरुख खान सुपरस्टार हैं तो सलमान खान उनसे से भी बढ़कर हैं। ऐसे में भला आप ही बताइये कि कहां से करन जौहर और शाहरुख खान बेस्ट फ्रेंड लगते हैं। अगर ऐसा होता तो भला करन सलमान को शाहुरुख से बढ़कर बताते?


Click it and Unblock the Notifications
