सत्याग्रह में अजय संग बोल्ड होंगी बेगम करीना!

ओमकारा की हॉट जोड़ी यानी अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी भला किसे नहीं याद होगी। खबर है कि ये जोड़ी एक बार फिर से एक साथ नज़र आने वाली है और वो भी उसी हॉट रुप में। खबर के मुताबिक करीना कपूर खान जो कि इस वक्त भोपाल में अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, अजय देवगन और अमृता राव के साथ फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग कर रही हैं फिल्म में अजय देवगन के साथ कुछ बोल्ड सीन्स में नज़र आएंगी। करीना कपूर और अजय देवगन के बीच कुछ हॉट और इंटिमेट सीन्स शूट किये जाएंगे। वैसे भी करीना ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो शादी के बाद भी बोल्ड सीन्स करती रहेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि शादी करना किसी एक्ट्रेस के लिए अपराध नहीं है।

'सत्याग्रह' करीना कपूर और अजय देवगन की एक साथ ये दूसरी फिल्म होगी। ओमकारा फिल्म में करीना कपूर खान और अजय देवगन के बीच कई सारे बोल्ड सीन्स शूट किये गये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी रही थी। हिट फिल्म देने के बाद ये जोडी़ एक साथ फिर नज़र नहीं आई लेकिन अब एक बार फिर से प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में ये जोडी़ नज़र आएगी। अभी तक तो लोगों को यही लग रहा था कि सत्याग्रह एक सीरीयस टाइप की फिल्म होगी और इसमें कुछ भी हॉट सीन्स नहीं होंगे। लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक सत्याग्रह फिल्म में करीना और अजय देवगन एक दूसरे के साथ हॉट सीन्स देंगे।

करीना कपूर की शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें वो बोल्ड सीन्स देंगी। शादी के बाद तो लोगों ने सोचा था कि करीना कपूर अब बोल्ड सीन्स नहीं करेंगी लेकिन करीना कपूर ने कहा कि शादी करके उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वो शादी के बाद भी अच्छे किरदार करती रहेंगी। शादी करने का ये मतलब नहीं कि एक्ट्रेस के किरदार को लोग बडे़ परदे पर पसंद करना बंद कर देंगे। अब देखना है कि अपनी बहन सोहा को इरफान खान के साथ इंटमेट होता देख गुस्सा करने वाले सैफ अपनी पत्नी के इंटमेट होने पर क्या रिएक्ट करते हैं। देखना ये भी है कि शादीशुदा करीना को अजय के साथ इंटिमेट होता देख दर्शक क्या प्रतिक्रिया दिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X