करण जौहर और सलमान की 'शुद्धि'..आखिरकार शूटिंग होगी शुरू!
[बॉलीवुड न्यूज] आखिरकार करण जौहर ने अपनी फिल्म 'शुद्धि' के लिए शूटिंग शेड्यूल तय कर ली है। कहा जा सकता है कि 'शुद्धि' ने करण को जितना इंतजार कराया है, शायद ही करण ने किसी के साथ इतना धैर्य दिखाया होगा। पहले कास्ट और फिर शूटिंग को लेकर परेशानियां झेलने के बाद अब करण ने फैसला ले लिया है।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। करण जौहर ने बताया कि करण मल्होत्रा की फिल्म 'बदर्स' के रिलीज के बाद ही 'शुद्धि' शुरू की जाएगी।
पढ़ें- CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'
करण ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'शुद्धि की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले की तैयारियां मुश्किल हैं, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है और इसके लिए अधिक समय की जरूरत होती है।'
आपको बता दें, 'शुद्धि' में सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। जबकि फिल्म के बाकी किरदारों का चुनाव अभी बाकी है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



