सलमान से करण जौहर परेशान..'शुद्धि' का नंबर कब आएगा!

[बॉलीवुड न्यूज] करण जौहर और सलमान खान के बीच दूरियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। अरे नहीं, यहां दिलों की दूरियां नहीं, बल्कि डेट्स की दूरियां हैं। दरअसल, सलमान करण की फिल्म शुद्धि के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं। अब इसके पीछे वजह क्या है.. वह तो सलमान ही जानें। लेकिन फिलहाल करण को सलमान के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

salman khan

खबरों की मानें तो सलमान खान यशराज बैनर की फ़िल्म 'सुल्‍तान' की शूटिंग पहले करेंगे उसके बाद शायद करण जौहर की फ़िल्म 'शुद्धी' का नंबर आएगा। आश्चर्य की बात यह है कि सलमान ने पहले शुद्धि के लिए हरी झंडी दिखा दी थी। लेकिन अब सलमान फिर पीछे हट रहे हैं।

कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। जिसके बाद सलमान ने सूरज बड़जात्या निर्देशित फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग शुरू कर दी। उम्मीद थी कि इसके बाद करण जौहर की फिल्म शुद्धि फ्लोर पर आएगी। लेकिन सलमान ने करण की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब सलमान ने करण की 'शुद्धी' से पहले यशराज बैनर की फ़िल्म 'सुल्‍तान' करने का फैसला लिया है। इस फ़िल्म में सलमान खान बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। और उनके अपोजिट होंगी दीपिका पादुकोण।

पढ़ें- 'जब सलमान खान कपड़े उतार सकते हैं तो मैं क्यों नहीं!'

बहरहाल, सलमान के इस फैसले से जाहिर है करण जौहर को झटका मिला होगा। आपको बता दें, शुद्धि करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है। पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को फाइनल किया गया था, लेकिन डेट्स की दिक्कतों की वजह से करण को ऋतिक के बजाए सलमान को साइन करना पड़ा। वहीं, इतनी परेशानियों के बाद करण जौहर को अभी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X