..................... Karan Johar's next will have Aamir not Shahrukh, with Aishwarya - Hindi Filmibeat

आमिर ने किया SRK को आउट, ऐश्वर्या के साथ करेंगे रोमांस

खबरें तब से उड़ रही हैं जब से कॉफी विद करन में आमिर दिखे, सलमान दिखे पर शाहरूख गायब थे। फिर खबर आई कि यशराज की अगली फिल्म में सलमान खान और दीपिका पादुकोण रोमांस करेंगे। अब ताज़ा खबर के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शन्स ने भी शाहरूख का ऑप्शन ढूंढ लिया है।

दरअसल करन जौहर की अगली फिल्म में आमिर खान और ऐश्वर्या राय रोमांस करते नज़र आ सकते हैं। अगर खबरी की मानें तो ऐश्वर्या ने कभी ध्रर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम नहीं किया है और यही वजह है कि करन उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। इस खबर से इंडस्ट्री का गॉसिप मार्केट एकदम एक्टिव हो गया है।

वैसे भी आमिर और ऐश्वर्या ने कभी साथ काम नहीं किया है सिवाय मेला के एक सीन के। दोनों का ही धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ डेब्यू हो सकता है। वहीं ऐश्वर्या को दोस्ताना के लिए अप्रोच किया गया था पर उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि फिल्म में अभिषेक के होते उनका बॉबी देओल से रोमांस दर्शक नहीं पचा पाएंगे।

खैर पचा तो हम ये भी नहीं पा रहे कि करन ने अपने लकी चार्म शाहरूख को अब बिल्कुल साइड कर दिया। पर SRK तो बादशाह हैं उनको हमारी तरफ से Happy New Year.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X