अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के बीच ऐश का क्या काम?
ये तो हम आपको बता चुके हैं कि आमिर खान और ऐश्वर्या राय को करन जौहर एक साथ परदे पर ला रहे हैं। पर सूत्रों की मानें तो अब करन ने प्लान चेंज कर दिया है। खबर है कि करन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। साथ ही फिल्म में दिखेंगी ऐश्वर्या राय। अब ऐश्वर्या के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर...है न WOW!
कहा जा रहा है कि करन की इस फिल्म में ऐश्वर्या बेहद अलग किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। वहीं, करन इस फिल्म को लेकर को बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि डायरेक्टर वो ही होंगे। इससे पहले उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर डायरेक्ट की थी।
पढ़िए - कहानी की बैंड: कुछ कुछ होता है में आठ साल तक क्यों नहीं हुई अंजली की शादी
अगर ऐसा होता है तो ये बेहद खास पेयरिंग होगी। फिल्म में रणबीर किसके अपोज़िट होंगे, इस पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो, करन जौहर ने एक फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को साइन किया है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं और लगातार कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वो संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा से कमबैक कर रही हैं जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।
पढ़िए:कहानी की बैंड: Student of the year के बच्चे बोर्ड एग्ज़ाम में पास कैसे हुए!


Click it and Unblock the Notifications
