बोल्ड एंड ब्यूटीफूल है 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'
शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' को काफी सकारात्मक रिस्पांस मिला है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की और फिल्म के बारे में उनका ख्याल जानना चाहा तो लोगों की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुईं।
दिल्ली के रहने वाले निशांत बाजपेई ने कहा फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल है। मस्त, झक्कास , दिलकश, बोल्ड एंड ब्यूटीफूल है हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया। आलिया की एक्टिंग कमाल की है तो वहीं वरूण ने भी काफी अच्छा काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है आशुतोष राणा और सिद्धार्थ शुक्ला ने।
जिनसे हमने ज्यादा उम्मीदें नहीं लगायी थी लेकिन दोनों ने पर्दे पर बेहतरीन काम किया है। कऱण जौहर की यह फिल्म दिलवाले दुल्हनिया.. का यह एडवांस वर्जन है। फिल्म तो हिट है भाई।
मालूम हो कि धर्म प्रोडक्शन की यह फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को निर्देशित किया है शंशाक खेतान ने। फिल्म की ओपनिंग कमाल की है, फिल्म के गाने भी मस्ती वाले हैं। दर्शकों के रिस्पांस से तो लग रहा है कि फिल्म चलेगी देखते हैं बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है? जो कि सोमवार को प्राप्त होगी।
alia bhatt varun dhawan humpty sharma ki dulhania sidharth shukla आलिया भट्ट वरूण धवन हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया सिद्धार्थ शुक्ला


Click it and Unblock the Notifications
