हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया- जा हम्प्टी जा, जी ले अपनी ज़िंदगी

By Sonika

Rating:
4.0/5

निर्माता- करन जौहर
निर्देशक- शशांक
कलाकार- वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ शुक्ला, आशुतोष राणा
संगीत- सचिन जिगर

इश्क और मोहब्बत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकरों का सबसे पसंदीदा विषय रहा है। यश चोपड़ा जी ने अपनी फिल्मों में टिपिकल दिल को छू लेने वाले रोमांस की शुरुआत की तो वहीं धीरे धीरे रोमांटिक फिल्मों की जगह रोम कॉम ने ले ली। इन फिल्मों में रोमांस के साथ ही साथ कॉमेडी का भी तड़का डाला जाने लगा जो कि दर्शकों को पसंद भी आया। वरुण धवन और आलिया भट्ट की भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी एक रोम कॉम है। हालांकि फिल्म में निर्देशक ने पूरी कोशिश की है कि एक बहुत ही प्यार भरा और दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाला रोमांस दर्शकों के सामने पेश करे लेकिन कहीं ना कहीं ये कोशिश थोड़ी नाकाम होती नज़र आई।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है अंबाला के एक घर से जहां काव्या (आलिया भट्ट) अपने परिवार के साथ रहती है। काव्या की बड़ी बहन ने लव मैरिज की थी लेकिन उसकी मैरिज ज्यादा दिन नहीं टिक पाती और वो घर आ जाती है। काव्या के पिता को प्यार से नफरत सी हो जाती है। काव्या की शादी उसके पिता अपने दोस्त के बेटे अंगद (सिद्धार्थ शुक्ला) से तय कर देते हैं। काव्या चाहती हैं कि अपनी शादी में वो करीना कपूर के जैसे डिजायनर लहंगा पहने। डिजायनर लहंगे के लिए वो अपने मामाजी के यहां दिल्ली आ जाती है और यहां पर उसकी मुलाकात होती है हम्प्टी उर्फ राकेश शर्मा (वरुण धवन) से।

ये मुलाकात काव्या और हम्प्टी की जिदंगी को किस मकाम तक लेकर जाती है ये देखने के लिए तो हम्प्टी शर्मा की शादी की दुल्हनिया से आपको मिलना होगा। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों इस तरह हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X