क्या करण जौहर 11 रूपये के लिए बनें विलेन
है ना बड़ी अजीब बात..लेकिन सच्चाई यही है कि बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर अब आपको पर्दे पर एक खलनायक के रोल में दिखायी पड़ने वाले हैं। खबर है कि अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म बाम्बे वेलवेट में करण जौहर खलनायक का रोल करने जा रहे हैं वह भी मात्र 11 रूपये में। करण इस रोल के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की जोड़ी है।
मालूम हो कि करण जौहर आज कल काफी हैरत अंगेज काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिना शादी के बच्चा को गोद लेने की बात कही थी। करण ने कहा था कि वो अब 41 साल के हो गये है इसलिए अब वह पिता का सुख उठाना चाहते हैं इसलिए अब उनका मन कर रहा है कि वह एक बच्चे को गोद ले लें।
गौरतलब है कि करण जौहर पहली बार किसी फिल्म में नजर नहीं आयेंगे बल्कि वह पहले भी एक फिल्म में काम कर चुके हैं और वह फिल्म थी उनके अजीज दोस्तों यानी शाहरूख-आदित्य की गोल्डन जुबली ..दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे...। इस फिल्म में करण ने कैमियो रोल किया था। हमेशा कुछ डिफरेंट करने वाले करण जौहर बेहतरीन टीवी होस्ट , नायाब फिल्ममेकर, बहुत बढ़िया रियलिटी शो के जज, टैलेंटड कोरियोग्राफर और खूबसूरत डिजाइनर भी हैं।
देखते हैं कि इन मल्टीटैलेंटड डायरेक्टर करण जौहर से मात्र 11 रूपये में अनुराग कश्यप अभिनय कैसे करवाते हैं क्योंकि अनुराग कश्यप भी अपने फन के बड़े महारथि हैं। कहना गलत ना होगा कि करण जौहर के रोल के कारण ही यह फिल्म बाम्बे वेलवेट अभी से ही चर्चा का विषय बन गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
