विद्या-सिद्धार्थ को करण जौहर देंगे सरप्राइज

करण जौहर यूं तो शाहरूख खान के ही करीब माने जाते हैं लेकिन बॉलीवुड में और भी कई सितारे हैं जिनके खास दोस्तों में उनकी गिनती होती है। ऐसे ही खास सितारे हैं यूटीवी मोशन के हेड और हाल ही में विद्या बालन के पति बने मिस्टर सिद्धार्थ राय कपूर। जिनके लिए करण जौहर एक अच्छा सा सरप्राइज प्लान करने जा रहे हैं वो भी नये साल यानी की 4 फरवरी को।

दरअसल सिद्धार्थ के साथ करण के काफी अच्छे रिलेशन हैं जहां व्यक्तिगत रूप से करण जौहर का परिवार कपूर खानदान के काफी करीब है वहीं प्रोफेशनल रूप में भी सिद्धार्थ की कंपनी के साथ भी करण जुड़े हुए हैं इसलिए दोनों के बीच का रिश्ता काफी गहरा है। इसलिए करण जौहर विद्या और सिद्धार्थ की शादी के समारोह के लिए कुछ अच्छा सा प्लान कर रहे हैं। विद्या-सिद्धार्थ अपनी शादी की खुशी में 4 फरवरी को एक बड़ी सी पार्टी मुंबई में कर रहे हैं जिसकी तैयारी की जिम्मेदारी करण जौहर को सौंपी गयी है। करण इस पार्टी के होस्ट भी बने हैं।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब करण मियां इस तरह का काम कर रहे हैं। इससे पहले अभिषेक-ऐश्वर्या राय के संगीत समारोह की जिम्मेदारी भी करण बखूबी निभा चुके हैं तो वहीं हाल ही में हुई करीना-सैफ की ग्रैंड शादी पार्टी के कुछ अंशो को करण ने ही निर्देशित किया था।

मालूम हो कि विद्या-सिद्धार्थ ने 14 दिसंबर को मुंबई के एक मंदिर में बड़ी ही सादगी से शादी कर ली थी जिसमें दोनों के केवल करीबी मित्र और परिवार वाले शामिल हुए थे। बॉलीवुड की ओर से केवल अभिनेत्री रेखा ही इस शादी में शामिल हुई थीं उनके अलावा बॉलीवुड जगत के एक भी व्यक्ति को इस शादी का निमत्रंण नहीं मिला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X