SUPERLIKE: करण जौहर फेवरिट लिस्ट में शामिल 'हमारी अधूरी कहानी' का ट्रेलर
[बॉलीवुड समाचार] करण जौहर की फेवरिट लिस्ट में विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म हमारी अधूरी कहानी का ट्रेलर भी शामिल हो गया है। जब एक डायरेक्टर दिल से दूसरे डायरेक्टर के काम की तारीफ करे तो लगता है कि इंडस्ट्री में वाकई सब कुछ परफेक्ट चल रहा है। ऐसा ही कुछ मोहित सूरी की फिल्म के साथ किया करण जौहर ने।
करण जौहर ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म का ट्रेलर बहुत ही भावुक है और किसी पर भी गहरा प्रभाव छोड़ेगा। वहीं मोहित सूरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोहित की भावनाओं पर पकड़ बेहद कमाल है।
ALSO READ: 'शुद्धि'की हीरोईन बनने के लिए A List हीरोइनों में WAR!
इमरान हाशमी और विद्या बालन स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। फिल्म को महेश भट्ट के पिता और उनकी सौतेली मां की प्रेम कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं महेश भट्ट ने भी कहा कि यह फिल्म मोहित सूरी के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म है।
CATCH: बॉम्बे वेलवेट के 5 सस्पेंस, जो आप पकड़ नहीं पाए!
फिल्म में दो नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर्स हैं राजकुमार राव और विद्या बालन। वहीं विद्या और इमरान की बिल्कुल जुदा केमिस्ट्री के दीवाने तो दर्शक द डर्टी पिक्चर से ही हो गए हैं। ऐसे में सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
PICS OF THE DAY:करण-करीना हैं सबसे प्यारे 'दोस्त वाले फ्रेंड्स'!


Click it and Unblock the Notifications




