PICS: अरे...ये करण जौहर पार्टी करते क्यों नहीं थकते

पार्टी मतलब करण जौहर और KJO मतलब पार्टी। अब तो बस ऐसा ही लगता है। भई ये हम नहूीं कर रहे हैं। ये करण जौहर का पार्टी देने का, और पार्टी करने के आंकड़े कह रहे हैं। जी हां जैसे जैसे करण की उम्र बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि उनका फुर्ती मीटर तेज़ी से फर्राटे मार रहा है। अब पहले वो पिछले महीने, सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में व्यस्त दिखे। इसके बाद लौटते ही उन्होंने घर पर एक पार्टी थ्रो की जिसमें आमिर - किरण, रणबीर कैट, अनुष्का विराट ने शिरकत की और ये पार्टी बन गई थी कपल्स पार्टी।
देखिए: इस पार्टी की तस्वीरें

अब दिसंबर स्टार्ट हुआ नहीं कि करण जौहर ने फिर पार्टी दे दी। इस बार ये पार्टी उनके बेस्ट फ्रेन्ड्स के लिए थी। पार्टी में गौरी खान, करीना कपूर, निरंजन अइयंगर, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर, माहिुप कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा मज़े में पार्टी करते नज़र आए। ये पार्टी बस यूं ही चिल करने के लिए थी। वैसे भी आजकल करण जौहर बहुत काम कर रहे हैं। कभी एक्टर बनकर अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट शूट कर रहे हैं तो कभी प्रोड्यूसर बनकर उंगली की प्रमोशन्स देख रहे थे। और फिर अनुष्का, रणबीर, ऐश्वर्या को लेकर नई फिल्म भी तो डायरेक्ट करनी हैं। वैसे भी अभी तो करण जवान हैं!
कहानी की बैंड: सब बड़े हो गए पर करण स्टूडेंट ही रह गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X