Wow: सलमान- शाहरूख के बाद अब करण- काजोल का हुआ पैचअप
बॉलीवुड में दोस्ती को लेकर हमेशा काफी खबरें बनाईं जाती हैं। लेकिन अगर यहां किसी की दोस्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रही है तो वह है शाहरूख, काजोल और करण जौहर की दोस्ती। इनकी बेमिसाल दोस्ती बस कुछ हफ्तों या महीने की नहीं बल्कि सालों तक बिना किसी मुश्किल के चलती आई थी।
वहीं, इस महीने सलमान- शाहरूख की सालों से चली आ रही दुश्मनी पर भी इन दो सितारों ने मिट्टी डाल, नई शुरूआत की, तो इनके चाहने वाले भी चहक उठे। सलमान- शाहरूख का मिलना सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश भर में चर्चा का विषय था। लेकिन एक मिनट, शाहरूख- सलमान के बाद शायद इन दो सितारों का मिलना भी आपको खुशी देगी। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं करण जौहर और काजोल की।
करण-काजोल के बीच चले आ रहे तनाव को कोई भूल नहीं सकता। लेकिन लगता है ये सितारे खुद ही एक-दूसरे के बिना नहीं रह पा रहे। इसीलिए एक बॉलीवुड फंक्शन में जब करण-काजोल आमने सामने हुए तो दोनों एक दूसरे को एवॉइड नहीं पाए और सारी रजिंशें खत्म कीं।
करण- काजोल ने एक दूसरे से बातें की। और इतना ही नहीं, बल्कि बिल्कुल धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों की तरह यहां रोना, गले मिलना, डांटना और हंसना भी शामिल था। वैसे, यह देखकर हिन्दी फिल्मों का वह डॉयलोग याद आ गया कि, सच्ची दोस्ती और प्यार कभी नहीं मरता।


Click it and Unblock the Notifications
