पिता का रोल करने के लिए तैयार हैं करण जौहर, शेयर की फोटो- एकता कपूर, अनिल कपूर के मजेदार कमेंट

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी वक्त गुजार रहे हैं। निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो सफेद बालों में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने लिखा कि वो फिल्मों में पिता के रोल के लिए तैयार हैं। करण के इस पोस्ट पर एकता कपूर, फराह खान से लेकर अनिल कपूर ने मजे लिये हैं।

डीडीएलजे और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं जानता हूं कि मेरी एक्टिंग मौजूदा वायरस की तुलना में ज्यादा डरावनी हैं। लेकिन दूसरे मौके की उम्मीद करने में कोई बुराई तो नहीं है। इसलिए सभी उत्साही कास्टिंग निर्देशकों, जोखिम उठाने वाले सभी फिल्म निर्माताओं, ज्यादा दर्द झेलने वाले आलोचकों और आसानी से खुश होने वाले दर्शकों के लिए मैं एक घोषणा करने जा रहा हूं कि मैं पिता के रोल के लिए उपलब्ध हूं (अब 48 की उम्र में एक खराब ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मैं स्वीकार करता हूं कि मैं विशेष पसंद जाहिर नहीं कर सकता)।'

Karan Johar

इस पोस्ट पर उनके दोस्तों ने खूब मजेदार कमेंट्स किये हैं। एकता कपूर ने लिखा कि, 'मेरे पास डेली सोप है। ऋषभ बजाज के बाल सफेद हैं और वो हॉट भी हैं। हम हमेशा चेहरा बदलते रहते हैं। कृपया टीवी पर आइये। हमें खुश करना आसान है।'

वहीं, फराह खान ने लिखा- 'तुम्हारा रखरखाव तो हीरोइन से भी ज्यादा महंगा पड़ेगा।' जबकि अनिल कपूर ने कमेंट किया कि, 'मेरे पेट पे क्यों लात मार रहे हो सर...'

पाकिस्तानी एंकर ने टीवी शो पर इरफान खान- श्रीदेवी की मौत का उड़ाया मज़ाक, मांगनी पड़ी माफी- VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X