..................... पाकिस्तानी एंकर ने इरफान- श्रीदेवी की मौत का उड़ाया मजाक | Pakistani Anchor Makes Fun Of Irrfan Khan and Sridevi’s Death, Apologises For Insensitivity - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी एंकर ने टीवी शो पर इरफान खान- श्रीदेवी की मौत का उड़ाया मज़ाक, मांगनी पड़ी माफी- VIDEO

बॉलीवुड कलाकार इरफान खान का निधन ना सिर्फ भारत के लोंगों के लिए, बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा। ऐसे में पाकिस्तान एंकर आमिर लियाकत ने एक टीवी शो के दौरान इरफान और श्रीदेवी की मौत का मजाक उड़ाया, जिसके बाद उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि, अपने मजाक को लेकर आमिर लियाकत ने अब माफी मांग ली है।

आमिर लियाकत के इस शो में अदनान सिद्दीकी गेस्ट थे, जिन्होंने श्रीदेवी और इरफान दोनों के साथ ही काम किया हुआ है। शो में बातों बातों में आमिर ने कहा कि, अदनान ने रानी मुखर्जी (मदानी 2) और बिपाशा बसु (जिस्म 2) के साथ काम न करके उनकी जान बचा ली। उन्होंने अदनान ने कहा कि, आपने श्रीदेवी के साथ मॉम की उनका इंतकाल हो गया.. आपने इरफान के साथ फिल्म की, वो भी चले गए। ऐसे में आपने दो फिल्में मना करके दो कलाकारों की जान बचा ली।

Irrfan Khan

आमिर की इन बातों पर अदनान थोड़ा असहज हुए और उन्होंने आमिर की बात बीच में काटने की कोशिश भी की। लेकिन एंकर लगातार बोलता रहा। शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस मामले पर अदनान भी सोशल मीडिया पर माफी मांग चुके हैं।

View this post on Instagram

🙏.

A post shared by Adnan Siddiqui (@adnansid1) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X