इस साल के अंत में सलमान खान को डायरेक्ट करेंगे करण जौहर?
कऱण ने कहा कि जैसा कि मीडिया में खबर है कि मैं एक पीरयड मूवी बनाने जा रहा हूं तो मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं इस तरह की कोई भी फिल्म नहीं बनाने जा रहा हूं, मेरी फिल्म थोड़ी सी लीक से हटकर होगी, अभी मैं बस इतना ही बोल सकता हूं।
मालूम हो कि करण जौहर की अंतिम निर्देशित फिल्म साल 2012 में आयी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी जो कि एक बड़ी हिट फिल्म थीं। खबर यह भी है कि कऱण जौहर जिस फिल्म का निर्माण-निर्देशन करने जा रहे हैं उसमें हीरो सलमान खान होंगे ना कि शाहरूख खान। लेकिन इस खबर को हाईलाइट होने से बचाने के लिए करण जौहर अभी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
खैर आपको बता देते हैं कि 1998 में आई शाहरुख खान अभिनीत 'कुछ कुछ होता है' करन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' कल हो ना हो, माई नेम इज खान जैसी अवार्ड वीनिंग फिल्मों का डायरेक्शन किया है। इन सारी फिल्मों की एक खासियत यह भी है कि इन सारी फिल्मों में हीरो शाहरूख खान थे। खैर देखते हैं कि इस बार किंग खान के बिना वह कैसी फिल्म बनाते हैं?
मालूम हो कि करण जौहर इन दिनों छोटे पर्दे पर नजर आ रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के निर्णायक और इसके साथ ही वह चैट शो 'कॉफी विद करन' के मेजबान के तौर पर नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
