थक गया हूं, सलमान खान के वर्जिन बयान पर बोलते-बोलते: करण जौहर

करण ने कहा कि उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है इस सवाल का जवाब देना। करण ने साफ कहा कि जब वह लोगों को इस बारे में कुछ कहते हैं तो लोगों के और दस सवाल सामने आ जाते हैं इसलिए सच बताऊं मैं तो तो बुरी तरह से थक गया हूं सलमान के इस वर्जिन स्टेटमेंट पर बोलते हुए।
गौरतलहब है कि कॉफी विद करण में सलमान खान ने स्वीकारा था कि उन्होंने अभी तक कई अभिनेत्रियों संग इश्क किया है लेकिन वह आज तक वर्जिन हैं। क्योंकि वह अपने आप को सुहागरात तक बचा कर रखना चाहते थे।
करण ने स्वीकार किया कि सलमान से बात करना आसान नहीं है क्योंकि वह हर किसी को लाजवाब कर देते हैं। वैसे आपको बता दें कि सलमान खान के इस स्टेटमेंट पर फेसबुक औऱ ट्विटर पर भी लोगों ने काफी मजे लिए हैं।
मालूम हो कि सलमान खान ने खुद कहा था कि वह रोमांस में यकीन रखते हैं लेकिन शादी में नहीं इसलिए उन्होंने आज तक अपने कुवांरे पन को बचा कर रखा है। सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफे जैसे कई लोगों से जुड़ चुका है लेकिन फिर भी सलमान खान आज अकेले ही है।


Click it and Unblock the Notifications