FINALLY: 'करण सलमान - अर्जुन शाहरूख' के दोस्ताने को साथ ले आए करण जौहर!
[बॉलीवुड समाचार] करण जौहर ने हाल ही में कहा कि शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान को अब कुछ ऐसे रोल करने की ज़रूरत है जो उनसे कोई नहीं छीन पाए। जैसा कि मनोज बाजपेयी अलीगढ़ में एक गे प्रोफेसर का किरदार निभा कर, कर रहे हैं।
करण जौहर का मानना है कि आमिर, शाहरूख और सलमान को भी ऐसी फिल्में करनी चाहिए। उनसे पूछा गया कि क्या आमिर - शाहरूख - सलमान गे का किरदार करेंगे तो उन्होंने कहा क्यों नहीं।
ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर बात होनी चाहिए और आमिर - शाहरूख - सलमान ज़रूर गे का किरदार करेंगे। अपनी फिल्म दोस्ताना पर बात करते हुए करण ने हाल ही में कहा था कि इस फिल्म ने लोगों को बात करना सिखाया।
[सलमान अजय ने लगाई शुद्धि पर साढ़े साती]
कितने ही नौजवानों को हिम्मत दी थी कि वो खुलकर इस बारे में बात कर सकें। क्या शाहरूख - सलमान के साथ दोस्ताना 2 बन सकती है, इस पर करण का जवाब है - हां। लेकिन सीरियस टॉपिक पर । क्योंकि ये ऐसा विषय है जो अगर सुपरस्टार के साथ जुड़ेगा तो लोगों तक पहुंचेगा और लोग समझेंगे।
वैसे ज़्यादा वक्त नहीं हुआ है जब शाहरूख खान ने भी खान फिल्म पर चर्चा की है -


Click it and Unblock the Notifications














